Card Number 1

आजादी क्या है ?
आजादी" शब्द एक है, पर मायने कई लेकर घूमता है। बोलने की आजादी, लिखने की आजादी, जो दिल चाहे वो करने की आजादी और जो चीज़ आसानी से मिल जाए, शायद उसे अनदेखा करने की आजादी। अक्सर हमें वतन तभी याद आता है जब आजादी का दिन हो, या फिर जब हम इस वतन से आजाद होकर किसी दूसरे देश में जा रहे हों—काम करने, पढ़ने या शायद हमेशा के लिए। हाँ, उसके कुछ लाज़मी कारण भी होते हैं।

